नमस्कार आज हम ब-अक्षर से पर्यायवाची शब्द पढ़ेगे, इस पर आपको आ से 10, 20, 50 और 100 पर्यायवाची शब्द अलग अलग भाग मे मिलेगे। अगर आपको ये जानना है की पर्यायवाची शब्द क्या होता है और ये कितने प्रकार के होते है तो आप नीचे के पोस्ट पर क्लिक करके पढ़ सकते है- 👇🏼
नीचे के बटन पर 👇🏼क्लिक करे और जाने
ब- से शुरू होने वाले 100 पर्यायवाची शब्द
क्रं सं | शब्द | पर्यायवाची |
---|---|---|
1. | बचाव | रक्षा, प्रतिरक्षण, हिफाजत |
2. | बारीक़ | महीन, पतला, सूक्ष्म, झीना |
3. | बगावत | विद्रोह, अराजकता, गदर, क्रांति, राजद्रोह |
4. | बजा | उचित, ठीक, सही, वाजिब |
5. | बखेड़ा | झंझट, झगड़ा, लड़ाई, विवाद, हंगामा, फ़साद |
6. | बड़प्पन | महत्त्व, बड़ाई, गुरुता, महत्ता, महानता, गरिमा |
7. | बखूबी | खूबी के साथ, पूरी तरह से, पूर्णरूप से, अच्छी तरह से, भली-भाँति |
8. | बलवान | शक्तिशाली, बलशाली, ताकतवर, पुष्ट, मजबूत, दृढ़ |
9. | बखान | वर्णन, कथनं, व्याख्या, तारीफ, प्रशंसा, बड़ाई |
10. | बरबादी | नाश, विनाश, खराबी, तबाही, ध्वंस, तहस-नहस |
11. | बंधुता | भाईचारा, दोस्ती, मैत्री, मित्रता, यारी |
12. | बहादुर | वीर, सूर, सूरमा, साहसी, साहसिक, योद्धा |
13. | बलदेव | बलराम, बलभद्र, हलायुध, राम, मूसली, रोहिणेय, संकर्षण |
14. | बरबाद | नष्ट, चौपट, सत्यानाश |
15. | बाण | सर, तीर, सायक, विशिख, आशुग, इषु, शिलीमुख, नाराच |
16. | बहादुरी | वीरता, साहस, निडरता, निर्भीकता, हिम्मत |
17. | बैल | वृष, वृषभ, ऋषभ, वलीवर्द |
18. | बरबस | बलपूर्वक, जबरदस्ती, व्यर्थ, निरर्थक, फजूल |
19. | बेमिसाल | बेजोड़, लाजवाब, अनोखा, लासानी, अतुलनीय |
20. | बहुतायत | अधिकता, आधिक्य, प्रचुरता, बहुलता |
21. | बेगम | महारानी, रानी, राज्ञी, राजमहिषी |
22. | बन | वन, जंगल, कानन, अरण्य |
23. | बाजि | घोड़ा, अश्व, घोटक, तुरंग, तुरग, हय |
24. | बहुधा | प्रायः, अकसर |
25. | ब्राह्मण | अग्रजन्मा, द्विजाति, भूसुर, महीसुर, वाडव, भूमिसुर, भूमिदेव, द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव |
26. | बदौलत | सहारे से, द्वारा, कृपा से, कारण से, वजह से |
27. | बाँसुरी | वेणु, बंशी, मुरली, बंसुरी |
28. | बहुल | अधिक, बहुत, ज्यादा, प्रचुर, पर्याप्त, प्रभूत |
29. | बहेलिया | आखेटक, अहेरी, शिकारी, आखेटी |
30. | बदहवास | विकल, व्याकुल, व्यग्र, घबराया हुआ, बौखलाया हुआ |
31. | बहुत | अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य, अनेक, अतीव, अति, बहुल, भूरि, बहु, प्रचुर |
32. | बाजीगर | जादूगर, ऐंद्रजालिक |
33. | बदसलूकी | दुर्व्यवहार, कुव्यवहार, अभद्रता, कदाचरण |
34. | बंजर | अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर |
35. | बाट | राह, रास्ता, मार्ग, पथ |
36. | बजरंगबली | हनुमान, वायुपुत्र, केसरीनंदन, पवनपुत्र, बज्रांगी, महावीर |
37. | बदन | शरीर, देह, तन, काया |
38. | बगीचा | बाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया |
39. | बाट जोहना | रास्ता देखना, राह देखना आसरा लगाना, प्रतीक्षा करना, इंतजार करना |
40. | बख़ील | कंजूस, मक्खीचूस, कृपण, खसीस, सूम, मत्सर |
41. | बदतमीज | अभद्र, असभ्य, गँवार, उदंड |
42. | बाल | कच, केश, चिकुर, चूल |
43. | बाधा | विघ्न, अड़चन, संकट, कष्ट, मुसीबत, परेशानी, दुःख |
44. | बदजात | नीच, कमीना, लुच्चा, लफ़ंगा, दुष्ट, बदमाश |
45. | बानगी | उदाहरण, नमूना, मिसाल |
46. | बंकिम | बाँका, तिरछा, वक्र, बंक, आड़ा |
47. | बार-बार | लगातार, पुनः-पुनः, प्रायः, फिर-फिर |
48. | बदगोई | निंदा, चुगली, शिकायत, बुराई |
49. | बाना | पोशाक, वेश, वेशभूषा, भेष, बुनावट, बुनाई |
50. | बढ़ावा | प्रोत्साहन, उकसाव, प्रेरणा |
51. | ब्रह्मांड | विश्व, जगत, संसार, दुनिया |
52. | बाहुबल | बहादुरी, शारीरिक, बल, जिस्मानी ताकत |
53. | बेहतर | अच्छा, ठीक, बढ़िया, बढ़कर, श्रेष्ठ |
54. | बोध | ज्ञान, जानकारी, समझ, बुद्धि, विवेक |
55. | बालू | रेत, बालुका, रेणुका, रेणु, रेती, शिलाकण |
56. | बेतहाशा | अकस्मात, तेजी से, अचानक, घबराकर, बिना सोचे, बिना समझे |
57. | बेमेल | असमान, बेडौल, अनमेल, विरुद्ध |
58. | बिछोह | वियोग, जुदाई, बिछौड़ा, अलगाव |
59. | बेबस | लाचार, मजबूर, पराधीन, गुलाम, पराश्रित |
60. | बेहोश | मूर्छित, बेसुध, अचेत, संज्ञाशून्य, जड़ीभूत |
61. | बिजली | विद्युत, चंचला, दामिनी, सूर्यपुत्री, घनज्वाला, तड़ित, वज्र |
62. | बेडौल | कुरूप, भद्दा, बदशक्ल, बदसूरत, आकारहीन |
63. | बैठक | चौपाल, दालान, अतिथिकक्ष, वार्ताकक्ष |
64. | बिना | बगैर, अतिरिक्त, सिवा, सिवाय, अलावा |
65. | बेकाबू | अनियंत्रित, निरंकुश, बेलगाम |
66. | बुद्धिमान | प्रतिभावान, ज्ञानी, विवेकी, तीक्ष्णबुद्धि, कुशाग्रबुद्धि, अक्लमंद, समझदार, मनस्वी |
67. | बेकस | निराश्रय, आश्रयहीन, अनाथ, दीनहीन, गरीब, लाचार |
68. | बियाबान | जंगल, वन, सुनसान, वीरान, निर्जन |
69. | बेगाना | गैर, दूसरा, पराया, अनजान, अपरिचित, अजनबी |
70. | बुढ़ापा | वृद्धावस्था, वृद्धत्व, जश, जीर्णावस्था |
71. | बूझना | प्राप्त करना, मालूम करना, हृदयंगम करना, जानना, समझना, ज्ञान |
72. | बिसरना | याद न रहना, भुला देना, याद न करना, विस्मृत होना, भूलना |
73. | बेचारा | निराश्रित, निःसहाय, अनाथ, दीन, गरीब, कंगाल |
74. | बृहत | बड़ा, विशाल, दीर्घ |
75. | बुजुर्ग | वृद्ध, बूढ़ा, प्रौढ़, बड़ा |
76. | बुहारी | झाड़ू, सोहनी, बुहारनी, बटोरनी |