नमस्कार आज हम त-अक्षर से पर्यायवाची शब्द पढ़ेगे, इस पर आपको आ से 10, 20, 50 और 100 पर्यायवाची शब्द अलग अलग भाग मे मिलेगे। अगर आपको ये जानना है की पर्यायवाची शब्द क्या होता है और ये कितने प्रकार के होते है तो आप नीचे के पोस्ट पर क्लिक करके पढ़ सकते है- 👇🏼
नीचे के बटन पर 👇🏼क्लिक करे और जाने
त- से शुरू होने वाले 50 पर्यायवाची शब्द
क्रं सं | शब्द | पर्यायवाची |
---|---|---|
1. | तरकारी | शाक, सालन, सब्जी |
2. | तनु | दुबला, पतला, अल्प, थोड़ा, कम, देह, शरीर, तन |
3. | तोता | शुक, सूआ, कीर, प्रियदर्शन, सुग्गा, मियाँमिट्ठु |
4. | तूफान | आंधी, झंझा, चक्रवात, तीव्रगति |
5. | तरंग | लहर, ऊर्मि, उल्लोल, हिलोर, कंपन, मौज, लहर |
6. | तैयार | मुस्तैद, उपस्थित, सन्नद्ध, उत्सुक, उन्मुख, उद्यत, तत्पर, प्रस्तुत, कटिबद्ध |
7. | तड़ित | विद्युत, बिजली, दामिनी, सौदामिनी, गाज |
8. | तनिक | जरा सा, थोड़ा सा, तिल भर, चुटकी भर, रत्ती भर |
9. | ताकना | देखना, घूरना, निहारना |
10. | तसल्ली | दिलासा, ढाढ़स, सांत्वना |
11. | तंगदस्त | तंगहाल, गरीब, फटेहाल, निर्धन |
12. | तारा | नक्षत्र, सितारा, तारक, किस्मत, भाग्य, ग्रह |
13. | तकलीफ | कष्ट, दुःख, पीड़ा, क्लेश, दर्द, संकट, विपत्ति, मुसीबत, बीमारी |
14. | तालमेल | सामंजस्य, समध्वनि, स्वरसंगति, स्वरैक्य |
15. | तंद्रा | अर्धनिद्रा, झपकी, आलस्य, थकावट |
16. | तारीख | तिथि, दिनांक, मिति |
17. | तुच्छ | अल्प, थोड़ा, नीच, घटिया, दो कौड़ी का, दुष्ट, खोखला, सारहीन, निःसार |
18. | तीर | शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक |
19. | तादाम्य | ऐकात्म्य, ऐक्य, एकात्मता, अभिन्नता, समरूपता, तल्लीनता |
20. | तुंग | ऊँचा, उन्नत, उग्र, तीव्र, प्रधान, मुख्य |
21. | तिमिर | तम, अंधकार, अंधेरा, तमिस्त्रा |
22. | तरनी | नौका, नाव, किश्ती, नैया |
23. | तीव्र | तेज, तीक्ष्ण, प्रखर, कटु, कडुवा, तीता |
24. | तान | खींच, फैलाव, विस्तार, लय, स्वर, सुर |
25. | तामरस | कमल, पंकज, सरसिज, नीरज, पुण्डरीक, इन्दीवर |
26. | त्वचा | चर्म, चमड़ा, चमड़ी, खाल |
27. | तमारि | सूरज, सूर्य, दिवाकर, दिनकर, आदित्य, भानु, भास्कर |
28. | तुला | तराजू, काँटा, धर्मकाँटा |
29. | तालाब | ह्रद, पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग, सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, |
30. | तहजीब | संस्कृति, सभ्यता, तमद्दुन |
31. | तपेदिक | टी.बी., दिक, यक्ष्मा, राजयक्ष्मा |
32. | तिरिया | स्त्री, औरत, महिला, ललना |
33. | तपस्वी | तापस, मुनि, संन्यासी, व्रती, योगी, साधू, बैरागी |
34. | तिजारत | व्यवसाय, व्यापार, सौदागरी |
35. | तथागत | बुद्ध, सिद्धार्थ, बोधिसत्व, गौतम |