नमस्कार आज हम ख-अक्षर से पर्यायवाची शब्द पढ़ेगे, इस पर आपको आ से 10, 20, 50 और 100 पर्यायवाची शब्द अलग अलग भाग मे मिलेगे। अगर आपको ये जानना है की पर्यायवाची शब्द क्या होता है और ये कितने प्रकार के होते है तो आप नीचे के पोस्ट पर क्लिक करके पढ़ सकते है- 👇🏼
नीचे के बटन पर 👇🏼क्लिक करे और जाने
ख- से शुरू होने वाले 100 पर्यायवाची शब्द
क्रं सं | शब्द | पर्यायवाची |
---|---|---|
1. | खद्योत | जुगनू, सोनकिरवा, भगजोगिनी |
2. | खरगोश | शशक, शशा, खरहा |
3. | खजाना | संग्रह, भंडार, गोदाम, अजायबघर, कोष, निधान, निधि, कोषाकार |
4. | खाना | भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन |
5. | खादिम | नौकर, चाकर, भृत्य, अनुचर |
6. | खखारना | कफोत्सारण करना, बलगम निकालना, खाँसना |
7. | खर | गधा, गर्दभ, खोता, रासभ, वैशाखनंदन |
8. | खलक | दुनिया, जगत, जग, विश्व, जहान |
9. | खुदगर्ज | स्वार्थी, मतलबी, स्वार्थपरायण |
10. | खाविंद | पति, मियाँ, भर्तार, बालम, साजन, सैयाँ |
11. | खग | पक्षी, द्विज, अण्डज, शकुनि, पखेरू |
12. | खून | रक्त, लहू, शोणित, रुधिर |
13. | खंडन करना | गलत ठहराना, असत्य सिद्ध करना, रद्द करना, झूठा साबित करना, अप्रमाणित करना, खंड-खंड करना, विभाजित करना, अमान्य करना |
14. | खटमल | मत्कुण, खटकीट, खटकीड़ा |
15. | खुदा | रहमान, अल्लाह, परवरदिगार, राम, रहीम |
16. | खेद | मनोव्यथा, संताप, अफ़सोस, मलाल, रंज, ग्लानि, दुःख, रंज, शोक |
17. | खूँखार | भयानक, भयंकर, जानलेवा, प्राणघातक, क्रूर, निर्दय, निर्मम, जालिम |
18. | खतरनाक | डरावना, खौफनाक, भयानक, आशंकाप्रद, संकटजनक, भयावह, जोखिम का |
19. | खंभा | स्तूप, स्तम्भ, खंभ |
20. | खटका | अविश्वास, द्विविधा, संदिग्धावस्था, संदेहावस्था, खतरा, डर, भय, आशंका, चिंता, फिक्र, अनिश्चय |
21. | खबर | सूचना, जानकारी, संदेशा, पता, खोज, सुधि, चेत, चेतना, संज्ञा, होश, समाचार, हालचाल, वृतांत, संदेश |
22. | खंड | अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा |
23. | खट्टा | अम्ल, तुर्श, चुक्क |
24. | खतरा | आशंका, खटका, अंदेशा, भय, डर, खौफ |
25. | खबरदार | जागरूक, होशियार, चौकन्ना, सचेत, सतर्क, सावधान, सजग |
26. | खत | पत्र, चिट्ठी, पाती, रेखा, लकीर |
27. | खरा | निष्कपट, ईमानदार, बेलाग, सच्चा, अच्छा, बढ़िया, निर्दोष, शुद्ध |
28. | खबर देना | जानकारी देना, इत्तला करना, समाचार कहना, हाल बताना, आगाह करना, सूचना देना, अवगत कराना, सूचित करना |
29. | खाद्य | भोजन, भोज्य साम्रगी, आहार, भक्ष्य, आहार्य, खुराक |
30. | खतरे में डालना | जोखिम में डालना, आपदग्रस्त करना, विपदा में डालना, विपन्न करना, आपत्ति में छोड़ना, संकट में डालना, विपत्ति में डालना |
31. | खरगोश | शश, शशक, खरहा |
32. | खर्च | व्यय, खपत, इस्तेमाल, उपयोग |
33. | खरोंच | कटाव, निशान, दरार, भंग |
34. | खलबली | व्यग्रता, कुलबुलाहट, उद्विग्नता, अशांति, घबराहट, हलचल, शोर, व्याकुलता, आकुलता |
35. | ख़ामोशी | मौन, चुप्पी, मूकता, निशब्दता, नीरवता |
36. | खल | कपटी, दुर्जन, विश्वासघात, चुगलखोर, निर्लज्ज, कमीना, नीच, दुष्ट, धोखेबाज, छली |
37. | खास | आत्मीय, प्रिया, शुद्ध-विशुद्ध, खालिस, विशेष, मुख्य, प्रधान, निजी |
38. | खराबी | अधम, खोटा, गंदा, घटिया, बेकार, सड़ियल, दोष, अवगुण, बुराई |
39. | खामोश | अनुच्चरित, निरुत्तर, स्वरहीन, निस्तब्ध, चुप, मौन, शांत, मूक |
40. | खिन्न | आकुल, दुःखी, उदास, निरानंद, विषण्ण, म्लान, अन्यमनस्क, अप्रसन्न, व्यथित, चिंतित, विकल, व्यग्र, व्याकुल |
41. | खालीपन | निर्जनता, रिक्क्ता, निस्तब्धता, खोखलापन, शून्यता, शून्यगर्भता |
42. | खुशबूदार | सुवासित, सुगंधित, सुरभित, सुगंधपूर्ण |
43. | खीझ | चिढ, कुढ़न, झुँझलाहट, झल्लाहट, रोष |
44. | खीझना | झुँझलाना, ठुनकना, झल्लाना, चिढ़ना |
45. | खूनी | रक्तपिपासु, हत्यारा, कातिल, हिंसक |
46. | खूँटी | मेख, टंगनी, कील |
47. | खुश | हर्षजनक, हर्षित, आनंदित, आनंद, सानंद, हर्षोत्फुल्ल |
48. | खाली | खोखला,केवल, कोरा, सादा, सिर्फ, रिक्त, रीता |
49. | खुशामद करना | चाटुकारिता करना- चापलूसी करना, मक्खन लगाना |
50. | खाल | चर्म, चमड़ी, खल्ल, चमरू, चर्मिका, चाम, चमड़ा, त्वचा |
51. | खोज | न्वेषण, शोध, अन्वीक्षण, छानबीन, तफतीश, तहकीकात,तलाश, अनुसंधान, अविष्कार |
52. | खूबसूरती | सुन्दरता, रमणीयता, कांति, शोभा, श्री, मनोज्ञता, लावण्य, मनोहरता |
53. | खेती | किसानी, काश्त, कृषिकार्य, खेतीबाड़ी, कृषि, कृषिकर्म |
54. | खोजने वाला | अनुसंधानकर्त्ता, अन्वेषणकर्त्ता, तलाश करने वाला |
55. | ख्याल | आदर, लिहाज, सम्मान, मनोवृति, ध्यान, ध्यान, विचार भाव, सम्मति |
56. | खोटा | विकृत, बनावटी, अनुचित, खराब, बुरा, अशुद्ध, मिलावटी, दूषित |
57. | खोजना | छानबीन करना, अनुसंधान करना, अन्वेषण करना, तलाश करना, तहकीकात करना, मालूम करना, जाँच-पड़ताल करना, गवेषणा करना |