परिभाषा – एक ही अर्थ को प्रकट करने वाले एकाधिक शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। यद्यपि किसी भाषा में कोई दो शब्द समान अर्थ वाले नहीं होते, इनमें सूक्ष्म-सा अंतर अवश्य होता है तथापि अर्थ के स्तर पर अधिक निकट होने वाले शब्दों को समानार्थी कहा जाता है उदाहरण : अश्व हय और तुरंग – तीनों घोड़े के लिए प्रयुक्त होते हैं अतः यह पर्यायवाची शब्द है।
अगर आपको ये जानना है की पर्यायवाची शब्द क्या होता है और ये कितने प्रकार के होते है तो आप नीचे के पोस्ट पर क्लिक करके पढ़ सकते है- 👇🏼
नीचे के बटन पर 👇🏼क्लिक करे और जाने
300+ अ-अक्षर से पर्यायवाची शब्द – Synonyms in Hindi
क्रं सं | शब्द | पर्यायवाची |
---|---|---|
1. | अतिथि | मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत। |
2. | अधर्म | पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म। |
3. | अनुपम | अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल। |
4. | अश्व | घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र। |
5. | अचल | अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल। |
6. | अमृत | मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग। |
7. | अलंकार | आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर। |
8. | अंबा | माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता। |
9. | अहंकार | दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान। |
10. | अंकुश | नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका। |
11. | अरण्य | जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन। |
12. | अंतरिक्ष | खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल। |
13. | अंबर | आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ। |
14, | अंतर्धान | गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य। |
15, | अंतर्गत | शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त। |
16. | अहंकारी | गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी |
17. | अतिथि | मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहुना। |
18. | अश्व | हय, तुरंग, वाजि, घोडा, घोटक। |
19. | अग्नि | आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी। |
20. | अमृत | सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक। |
21. | असुर | राक्षस, दैत्य, दानव, निशाचर, दनुज, यातुधान, निशिचर, रजनीचर। |
22. | अंधकार | तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा। |
23. | अस्थायी | नाशवान, फानी, सामयिक,अस्थिर, क्षणिक, क्षणभंगुर, अनित्य, आरजी, कच्चा, नापायदार, कागजी। |
24. | अस्वीकार करना | अनंगीकार करना, ग्रहण न करना, इनकार करना, मना करना, नकारना, न मानना, ठुकरा देना, खंडन करना, मुकर जाना, प्रत्याख्यान करना। |
25. | अस्वीकृति | अमान्य, नामंजूर, अस्वीकार, असम्मति, विरोध, नापसंदगी। |
26. | अहसान | उपकार, भलाई, अनुग्रह, कृतज्ञता, आभार। |
27. | असीम | असीमित, अपार, असंख्य,अपरिमित, अमित, अनंत, अकूत, बेहिसाब, बेहद। |
28. | असुन्दर | बेडौल, भौंडा, अनपयुक्त, भद्दा, कुरूप, बदसूरत, बदशक्ल, बेतुका, बेढब, बेढंगा। |
29. | अस्त | तिरोहित, अदृश्य, लुप्त, नष्ट, वस्त, लोप, अदर्शन। |
30. | असाधारणता | स्तरच्युति, वैरूप्य, विलक्षणता, अपप्रकृतत्व, अपसामान्यतया, विसामान्यतया,अस्वाभाविकता। |
31. | अहितकर | अशुभकारी, अमंगलकारी, अकल्याणकर, अनिष्टकारी, कष्टप्रद। |
32. | अहीर | गोपाल, यादव, अहिर, भीर,गोप, ग्वाल। |
33. | असहाय | बेसहारा, निराश्रित, विवश, लाचार, वशीभूत, दीन, मजबूर, अनाथ, निःसहाय, बेकस, यतीम। |
34. | अस्पताल | दवाखाना, उपचारगृह,औषधालय, रुग्णालय। |
35. | असली | तथ्यपूर्ण, यथार्थिक, अवितथ, सच्चा, खरा, असल, सत्य, तात्विक,यथार्थ, वास्तविक। |
36. | अस्थिर | चलायमान, कंपायमान, दोलायमान, अस्थायी, क्षणभंगुर, अनित्य, नाशवान,विचलित, विकंपित, डगमग, चंचल, चपल, अधीर, अशांत, गतिमान। |
37. | असरदार | प्रभावशाली, प्रभावपूर्ण, प्रभावी, फ़लप्रद, प्रभावोत्पादक, जोरदार। |
38. | असमान | भिन्न, असदृश, असम, अतुल्य, बेमेल, विषमरूप, विषम, विरोधी। |
39 | अमानता | विभिन्नता, भिन्नत्व, भिन्नता, भेद, अन्तर, फर्क, विषमता, अमानता- असादृश्य, असाम्य, वैषम्य, पार्थक्य, पृथकता, विभेद, असमता, असदृशता। |
40. | असाधारण | अतुलनीय, अप्रितम, बेजोड़, बेमिसाल, बेनजीर, लाजवाब, अनुपम, निरुपम, अजीब, अपने ढंग का, कमाल का, गजब का, लाखों में एक, धुरंधर, दिग्गज, सिद्ध, प्रसिद्ध, अजीबोगरीब, अपूर्व, विशिष्ट,द्वितीय, अन्यतम, अनन्य, अतुल। |
41. | अस्त्र-शस्त्र | हथियार, आयुद्य, औजार। |
42. | असफलता | विफलता, असिद्धि, नाकामयाबी। |
43. | अश्लील | फूहड़, लज्जास्पद, लज्जाकर, लज्जाप्रद, बुरा, अपकीर्तिकर, खराब, शर्मनाक, असंस्कृत, गँवारू, भद्दा, देहाती, ओछा, कमीना, असभ्य, अविनीत, अयोग्य, अनुचित, लचर,अशिष्ट, ग्राम्य, बेशर्म, गंदा, अभद्र, कुत्सित। |
44. | अस्तित्व | सत्ता, वजुद, विद्यमानता, उपस्थिति, मौजूदगी। |
45. | असावधानी | गफलत, अनवधान, बेपरवाही, लापरवाही, प्रमाद, बेहोशी। |
46. | अशुद्ध | अपवित्र, दूषित, मलिन, अशुचि, दोषयुक्त, ऐबदार, गलत, त्रुटिपूर्ण, झूठा, मिथ्या, सदोष। |
47. | असावधान | बेखबर, गाफिल, बेहोश, अचेत, प्रमादी, बेपरवाह, लापरवाह। |
48. | अशिक्षित | अशिष्ट, अपढ़, अनपढ़, मूर्ख, गँवार, उजड्ड, अक्खड़, जाहिल। |
49. | असंतोष | नाराजगी, अतृप्ति, खिन्नता, विराग, अपराग, अनुरक्ति, अभक्ति, अश्रद्धा, असन्तुष्टि। |
50. | असंभव | असंभाव्य, नामुमकिन, गैरमुमकिन। |
51. | अशकुन | अपशकुन, अशगुन, अशुभ, अमंगल। |
52. | अश्लीलता | गँवारपन, अशिष्टता, बेशर्मी, अभद्रता, फूहड़पन, ओछापन, असभ्यता, बेहूदगी, भद्दापन |
53. | असंतोष | अतृप्ति, खिन्नता, विराग, अपराग, अनुरक्ति, अभक्ति, अश्रद्धा, नाराजगी, असन्तुष्टि। |
54. | अव्यवस्थित | अस्त-व्यस्त, विपर्यस्त, अटपटा, बेतुका, बेढंगा, बेकायदा, बे सिर-पैर का, अंट-संट, अंड-बंड, उलटा-पुलटा, ऊटपटाँग,क्रमहीन, बेतरतीब, अनियमित,ऊलजलूल, अनाप-शनाप। |
55. | अशकुन | अपशकुन, अमंगल, अशगुन, अशुभ |
56. | असहमति | आपत्ति, विरोध,नापसन्दगी, एतराज, हुज्जत |
57. | असहनीयता | अक्षमता, अक्षन्तव्यता,अमर्षणीयता, सहिष्णुता |
58. | अवैध | नाजायज, गैर-क़ानूनी, नीति विरुद्ध, नियम विरुद्ध, असंगत, अमान्य, |
59. | असहनशीलता | असहिण्णुता। |
60. | अविश्सनीय | अयुक्त, अप्रमाणिक, जाली, अविश्वास्य |
61. | असभ्यता | अशिष्टता, अभद्रता, ग्रात्यता, गँवारपन, उजड्डपन, वन्याचरण, बर्बरता, निष्ठुरता, घृष्टता, प्रगल्भता, ढिठाई, गुस्ताखी, अविनय |
62. | असमंजस | अनिश्चय, उहापोह, कशमकश, किंकर्तव्यविमूढ़ता, दुविधा, उभयसंकट, हिचक |
63 | अवश्य | निःसंदेह, अनिवार्यत, लाजिमी तौर पर, जरूर, असंशय, निश्चय ही |
64. | अवलोकन | निरीक्षण, निरूपण, प्रेक्षण, पर्यवेक्षण। |
65. | अवकाश प्राप्त | अवसर प्राप्त, पेंशन प्राप्त, रिटायर्ड, निवृत्त, कर्म विरत |
66. | अवमानना | निरादर करना, अवहेलना करना, तिरस्कार करना, उपेक्षा करना, अनादर करना, अपमान करना |
67. | अवकाश ग्रहण करना | कार्य निवृत्ति ग्रहण करना, अपदस्थ होना, पदच्युत होना, पेंशन ले लेना, काम से हट जाना, रिटायर होना, सेवा निवृत्त होना, निवृत होना, कर्म त्याग करना |
68. | अलौकिक | विलक्षण, विचित्र, अनूठा, अनोखा, असांसारिक, गैर दुनियावी, नैतिक, असाधारण, अपूर्व, अद्भुत, लोकोत्तर |
69. | अल्प | नाममात्र को, न्यून, अत्यल्प, नहीं के बराबर, जरा-सा, अप्रचुर, बहुत कम, थोड़ा, नाकाफी |
70. | अविवाहिता | कुमारी, बाला अल्पवयस्का, कन्या, कुँवारी, युवती, किशोरी, कुमारिका |
71. | अलबेला | रसिया, लुभावना, सुहावना, मनोहर, चित्ताकर्षक, मनोरम, मनोरंजक, बाँका, छैला, रंगीला, रसिक |
72. | अवस्था | दशा, हालत, स्थिति,आयु, उम्र, वय |
73. | अलगाव | पृथक्करण, पृथकता, विलगता, वियोग, बिलगाव, विश्लेष, विभाजन, असंयोजन, बँटवारा,विच्छेद, पार्थक्य, अपयोजन, वियोजन |
74. | अलगाना | वियुक्त करना, असंयुक्त करना, असंबद्ध करना, अलग करना, पृथक करना |
75. | अवज्ञा | अनादर, निरादर, तिरस्कार, अपमान, अवहेलना, अवमानना |
76. | अवनति | पतन, ह्रास, उतार, घटाव, गिराव, अधोगति, अपकर्ष |
77. | अर्थहीनता | अनर्थकता, धनहीन, प्रयोजनहीनता, आशयहीनता |
78. | अरुण | दिवाकर, भास्कर, दिननाथ, सूर्य, दिनकर |
79. | अर्जुन | विजयरथ, गांडीवधर, कपिध्वज, सव्यसाचि, धनुर्धर, धनंजय, कुन्तिसुत, पांडुनंदन, पार्थ |
80. | अल्पानुमान | अल्पमूल्य निरूपण, कम अंदाजा, अवमानन, न्यूनानुमान |
81. | अवकाश | छुट्टी, फुर्सत, विश्राम, समय, मौका |
82. | अरवी | गजकर्ण, अरुई, घुइयाँ, आलुकी |
83. | अयोग्यता | अनुपयोगिता, अपटुता, अदक्षता, गुणहीनता, अनुपयुक्त,अनर्हता, अपात्रता, अक्षमता |
84. | अलसाना | मंद होना, ठंडा पड़ना, सुस्ताना, झपकना, प्रमत्त होना, उनींदा होना, तन्द्रित होना, सुस्ती करना, ऊँघना, तंद्रित होना |
85. | अयोध्या | विमला, साकेत,अवध, अवधपुरी |
86. | अलापना | गायन गाना, तराना छेड़ना, स्वरकंपन करना, राग छेड़ना, गीत गाना, गाना गाना |
87. | अमूल्य | मूल्यवान, कीमती, बेशकीमती, अनमोल, बहुमूल्य |
88. | अमावस्या | कृष्णपक्ष की अंतिम तिथि, कुहू, अमा, अमावस |
89. | अलग | अलहदा, विविक्त, विभक्त, असंबद्ध, वियुक्त, विलग, अलग-थलग, पृथक, भिन्न, जुदा, न्यारा |
90. | अमीरी | वैभव, समृद्धि, मालदारी, दौलतमंदी,सम्पन्नता, धनबाहुल्य |
91. | अलगाना | वियुक्त करना, असंयुक्त करना, असंबद्ध करना, अलग करना, पृथक करना |
92. | अमानत | थाती, धरोहर, उपनिधि, न्यास। |
93. | अराधना | सुमिरना, स्मरण करना, पूजना, जपना |
94. | अभिमानी | अहंकारी, मदांध, गर्वीला, मगरूर, शेखीबाज, गर्वी, दर्पी, दम्भी, घमंडी |
95. | अरुचि | विरक्ति, नापसंदगी, नफ़रत, विराग, विमुखता, अनिच्छा, ऊब, नीरस, बोर,जुगुप्सा, घृणा, अप्रीति, विराग |
96. | अभिलेख | लिखित प्रमाण, सुरक्षित विवरण, वृत्तलेख, पुरातत्व ग्रंथ, ऐतिहासिक प्रलेख, तारीखी दस्तावेज, शिलालेख, उत्कीर्ण लेख, ऐतिहासिक प्रमाण |
97. | अयोग्य ठहरना | अक्षम ठहरना, अनुपयुक्त बताना, नालायक सिद्ध करना, गुणहीन सिद्ध करना, बेकार सिद्ध करना, अनर्हित ठहरना, अपात्र ठहरना |
98. | अभिन्नता | तादात्म्य, सायुज्य, एकात्मता, अनन्यता, पूर्णता, ऐकात्म्य, ऐक्य, अभेद |
99. | अयोग्य | नालायक, बेकार, असमर्थ, अगुन सम्पन्न, योग्यताहीन, व्यर्थ, गुणहीन, अक्षम, अनुपयुक्त, अनुपयोगी |
100. | अभिनय करना | हाव-भाव व्यक्त करना, नाटकीय प्रदर्शन, स्वाँग,इंगित करना |
101. | अभिनेता | मंचनायक, अदाकार पात्र, नायक, छद्मवेशी, नट, भाँड, नाटक पात्र |
102. | अमान्य | नामंजूर, अस्वीकृत,अस्वीकार्य, अनधिकृत |
103. | अफ़सोस | शोक, पश्चाताप, गम, म्लानि, दुःख, खेद, विषाद |
104. | अमानतदार | न्यासधर, न्यायधारी, धरोहर रक्षक,निक्षेपधारी, न्यासी, प्रन्यासी |
105. | अमरूद | पेरुक, अमृतफल, बिही, सफरी |
106. | अभ्यास | बार-बार, अनुशीलन, पुनरावृत्ति, मश्क, दोहराव, रियाज, स्वभाव, आदत, बान, टेव |
107. | अभेद्य | टूट, दृढ़, दुर्मेध,काट्य, अखंडनीय |
108. | अभिवादन | नमस्कार, प्रणाम, सलाम, वंदना |
109. | अपहरण | जबरदस्ती उठा ले जाना, अगवा, हर लेना, छीन लेना |
110. | अभागा | अभाग्यशाली, मनहूस, बदकिस्मत, मंदभाग्य, दुःखापन्न, हतभाग्य, बदनसीब, भाग्यहीन |
111. | अपयश | अकीर्ति, अपवाद, निन्दा, अपकीर्ति, अयश |
112. | अभाव | टोटा, हीनता, क्षीणता,कमी, तंगी |
113. | अब | संप्रति, आजकल, इन दिनों, आगे भविष्य में, इस समय, अभी, आज |
114. | अपमानजनक | उपेक्षापूर्ण, घृणास्पद, पराभवपूर्ण,निरादरपूर्ण, तिरस्कारपूर्ण |
115. | अपयश | अकीर्ति, अपवाद, निन्दा, अपकीर्ति, अयश |
116, | अप्रिय | बेमजा, नागवार, अरुचिकर, अनचाहा, अप्रीतिकर, विरक्तिजनक, घृणास्पद, अवांछनीय, बुरा, प्रतिकूल, अचारू |
117. | अप्रसन्नता | नाराजगी, रंजीदगी, असंतोष, उदासी, खिन्नता, म्लानता |
118. | अपमानजनक | उपेक्षापूर्ण, घृणास्पद, पराभवपूर्ण,निरादरपूर्ण, तिरस्कारपूर्ण |
119. | अप्रसन्नता | नाराजगी, रंजीदगी, असंतोष, उदासी,खिन्नता, म्लानता |
120. | अपनाना | अख्तियार करना, अंगीकार करना, अपना बनाना, आत्मीयता स्थापित करना, गले लगाना, कलेजे से लगाना, आश्रय देना, स्वीकार करना, ग्रहण करना, आत्मसात् करना, कबूल करना |
121. | अप्रसन्न | विरक्त, अन्यमनस्क, खिन्न, म्लान, असंतुष्ट, नाराज, उदास, दुःखी |
122. | अभिमन्यु | सौभद्र, पार्थनंदन, पाण्डुपौत्र |
123. | अभिप्राय | उद्देश्य, ध्येय, लक्ष्य, प्रयोजन, इरादा, नीयत, मंशा, मुराद, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, स्पृहा, कामना, तात्पर्य, आशय, विचार, मंतव्य |
124. | अपढ़ आदमी | निरक्षर व्यक्ति, निरक्षर भट्टाचार्य, अप्रबुद्ध व्यक्ति, अशिक्षित व्यक्ति |
125. | अपशकुनी | अपशाकुनिक, अनिष्टशंसी, अनष्टिकारी, अमंगलसूचक |
126. | अन्वेषण | जाँच, खोज, अनुसंधान अन्वेषण |
127. | अपने आप | अनायास, बेसाख्ता, बरबस, बेअख्तियार, हठात, यंत्रवत, स्वयं, स्वमेव, स्वतः, खुद-ब-खुद |
128. | अनोखा | अजीब, विस्मयजनक, आश्चर्यजनक, अलौकिक, अपूर्व, अद्वितीय, अप्रतिरूप, अनूठा, बेजोड़, चमत्कारिक,विलक्षण, विचित्र, असाधारण, अद्भुत, निराला |
129. | अपकार | हानि, बुराई, अनुपकार, द्रोह, द्वेष, दुष्क्रिया, मंदकर्म, अहित, अमंगल, अनिष्ट |
130. | अनेक | विविध, नाना, कई, असंख्य, अगणित |
131. | अनूठा | अनोखा, निराला, विलक्षण, अनुपम, बेजोड़ |
132. | अन्यथा | वर्ना नहीं तो, और तरह |
133. | अन्य | दूसरा, इतर, और अनंतर, बाद वाला |
134. | अनुयायी | नौकर, सेवक, अनुचर, चाकर, दास, अनुगामी, मतावलंबी, समर्थक |
135. | अनुमान | कूत, पूर्वानुमान, प्राक्कलन, मूल्यांकन, आकलन, अटकल, अंदाज, कयास |
136. | अनुभवहीन | अनभ्यस्त, अनुभवरहित, अकुशल, अपटु, अनिपुण, अनाड़ी |
137. | अनुभवी | कर्मप्रवीण, दक्ष, कुशल, निपुण, जानकार, तजुर्बेकार |
138. | अनुरूप | समान, तुल्यरूप, समान, एकरूप, मिलता-जुलता, आनुषंगिक, सदृश, समरूप |
139. | अनुरक्ति | अनुराग, प्रेम, स्नेह |
140. | अनुकूल होना | अनुरूप होना, ऐक्य होना, एकमत होना, एकरूप होना |
141. | अनुकूलता | अनुरूपता, आनुकूल्य, अनुकूलनशीलता, अविमुखता, अनुयोज़्यता, अविरुद्धता |
142. | अनुभव | संवेदनशीलता, इंद्रियबोध क्षमता, इंद्रियबोध शक्ति, संवेदन, संवेदना, तजुर्बा, अनुभूति, आपबीती |
143. | अनुपस्थित | अविद्यमानता, अभाव, कमी, रहित, शून्यता, गैरमौजूदगी, गैरहाजिरी |
144. | अनुपम | अपूर्व, अद्वितीय, बेजोड़, अतुल, बेनजीर, सुन्दर, बढ़िया, अच्छा, लाजवाब,उपमारहित, असाधारण, अप्रतिम, निरूपम |
145. | अनिष्ट- बुरा | अमंगल, अकल्याण, अवांछित, अनभिष्ट, बुरा, अनुचित, अशुभ, अहितकर |
146. | अनुचित | नामुनासिब, इष्टप्रतिकूल, बेजा, गैरमाकूल, नाजायज, गैरबाजिब, नीतिविरुद्ध, अनैतिक, असमीचीन, असमयोचित, अनुपयुक्त, अवांछनीय, अयुक्तसंगत, युक्तहीन, असंगत |
147. | अनिश्चित | दोलायमान, विचारधीन, अनियमित, असंबद्ध, अनधिकृत, असंख्य, अगण्य, अस्पष्ट, अस्थिर, भ्रामक, संशयपूर्ण, शंकाकुल, अनिर्णयात्मक, अनिर्णीत, संदिग्ध, संशयात्मक |
148. | अनुकरण | अनुसरण, अनुगमन, अनुवर्तन, अनुकृति, प्रतिकृति, नकल, देखादेखी |
149. | अनियमित | अनियत, नियमविरुद्ध, बेकायदा, अनियमी, असमान |
150. | अनिंद्य | अनिंदनीय |
151. | अनिवार्य गुण | स्वाभाविक गुण, अपरिहार्य लक्षण, अत्यावश्यक गुण, भाव, निष्कर्ष, सहज प्रवृति, नैसर्गिक प्रवृति |
152. | अनाज गोदाम | कोठार, खत्ती, अन्नागार, अन्नभंडार, गल्ला- गोदाम, धान्यागार, धान्यकोष्ठ |
153, | अनाप-शनाप | अव्यवस्थित, बेहिसाब, अपरिमित, असीम, बेहद, निस्सीम, अंटसंट, उटपटांग |
154. | अनादर करना | उपेक्षा करना, तुच्छ समझना, अवहेलना करना, तिरस्कार करना, हेय समझना, निरादर करना, अवज्ञा करना, अपमान करना |
155. | अनपढ़ | मुर्ख, गँवार, अपढ़, अशिष्ट, अशिक्षित, उजड्ड, अक्खड़ जाहिल, निरक्षर |
156. | अनाज | अन्न, धान्य, गल्ला, दाना, खाधन्न |
157. | अनमना | विमुख, विरक्त, उदास, गतानुराग, अन्यमनस्क, उदास, अन्यमनस्क, उन्मन |
158. | अध्यापक | शिक्षक, गुरु, उस्ताद |
159. | अध्ययन | पारायण, अवलोकन, निरीक्षण, प्रेक्षण, पर्यवेक्षण, अनुशीलन, परिशीलन, पठन, पढ़ना, पढ़ाई |
160. | अनजान | अनभिज्ञ, भोला-भाला, नासमझ, नादान, सीधा, अज्ञ, अज्ञानी, अज्ञात, अपरिचित |
161. | अनकहा | अव्यक्त, अनुक्त, गुप्त, अकथित, अध्वनित |
162. | अनंत | अविनाशी, नित्य, अक्षम, अक्षुण्ण, अमर, अतिशय, अधिक, अगणित, असंख्य, बहुत, बेशुमार, आकाश, आसमान, नभ, गगन,असीम, बेहद, निस्सीम, अपरिमित, अविनाशी |
163. | अधिवक्ता | प्रतिनिधिवक्ता, मुखपात्र, पक्षवक्ता, वकील, नुमाइंदा |
164. | अध्यक्ष | संचालक, प्रबंधक, अधिष्ठाता, नायक, प्रमुख, मुखिया, सरदार, चेयरमैन, सभापति, प्राध्यक्ष, प्रधान |
165. | अधिकार- प्रभुत्व | अखत्यार, वश, काबू, सत्ता, शासन, अधिकार, शक्ति, प्रभाव, क्षमता, सामर्थ्य, योग्यता, प्रभुत्व, आधिपत्य, स्वत्व, स्वामित्व, दावा, हक |
166. | अधिकारी | स्वामी, कब्जेदार, अधिपति, प्रभु, सत्ताधारी, शासक, पदाधिकारी, अफसर, विज्ञ, पात्र, योग्य, हकदार, दावेदार, स्वत्वधारी, स्वामी |
167. | अधिकार क्षेत्र | अधिकार सीमा, अमलदारी, अस्तित्व क्षेत्र, प्रभाव क्षेत्र, कार्य क्षेत्र, कर्म क्षेत्र, अधिक्षेत्र, न्यायक्षेत्र, न्याय सीमा |
168. | अधर्म | अपराध, कल्मष, दुरित, अघ, दोष, कुकर्म, पातक, अपकर्म, पाप, दुष्कर्म, दुराचार, अनाचार, पापकर्म, गुनाह, विरुद्धाचरण, धर्मोल्लघंन, नीतिभंग |
169. | अधम | निकृष्ट, निम्न, पतित, नीच, भ्रष्ट, हेय |
170. | अधिकता | प्राचुर्य, प्रचुरता, अनेकता, आधिक्य, वैपुल्य, विपुलता, पर्याप्ति, यथेष्टता, पुष्कलता, रेलपेल, अतिशयता, बहुतायत, उद्रेक, अतिरेक, अधिकाई, वृद्धि, स्फीति, प्रभूतता। |
171. | अद्भुत | आश्चर्यजनक, स्वर्गीय, विस्मयजनक, अनोखा, अप्रतिम, दिव्य, अनूठा, असांसरिक, निराला अपूर्व, अलौकिक, अपार्थिव, अतिप्राकृत, लोकातीत |
172. | अथाह | गहरा, अतलस्पर्शी, अपरिमित, अपार, गंभीर, गूढ़ |
173. | अदब करना | पूजा-भाव रखना, भक्ति-भाव रखना, सम्मान करना, आदर करना, इज्जत करना |
174. | अतीत | भूत, गत, व्यतीत, पृथक, अलग, जुदा, विरक्त |
175. | अत्याचार | अन्याय, ज्यादती विरुद्धाचरण, शीलाघात, हिंसा, अनाचार, दुष्टता, व्यभिचार, पाप, दुराचार, बलात्कार, आडम्बर, पाखंड |
176. | अतुल | अमित, असीम, अपरिमित, असमान, अनुपमेय |
177. | अति | अतिशय, अतीव, अत्यधिक, अतिमात्रा, ज्यादा, अनेक, असंख्य, अपार, अपरिमित, असीम, बेशुमार, बेहद, परम, विपुल, निपट, अधिकता, ज्यादती |
178. | अतिरिक्त | अलावा, भिन्न, अलग पृथक, विभिन्न, जुदा |
179. | अनी | दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी |
180. | अनादर | अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव |
181. | अंग- अंश | हिस्सा, संघटक, घटक, उपादान, खंड, भाग, टुकड़ा, शरीर, तन, देह |
182. | अभिमान | अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान, अस्मिता, अहं, अहंकार |
183. | अंत | समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन |
184. | अंजाम | नतीजा, परिणाम, फल |
185. | अंतर | भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क |
186. | अंदाज | अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान |
187. | अंधा | सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन |
188. | अंतरिक्ष | खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल |
189. | अंबुज | वारिज, जलज, सरोज, पदम, कमल, पंकज, नीरज |
190. | अंबुद | घनश्याम, अंबुधर, घटा, प्रमोद, वालिद, जलद, मेघ, बादल, घन |
191. | अंबर | गगन, फलक, नभ, व्योम,आकाश, आसमान |
192. | अकड़बाज | घमंडी, अकड़ूखाँ, अहंकारी, ऐंठू, गर्वीला |
193. | अंबु | सलिल, वारि, जीवन, तोर, उदक, जल, पानी, नीर |
194. | अकिंचन | निर्धन, दीनहीन, दरिद्र, गरीब |
195. | अंशुमान | दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर, सूरज, सूर्य, रवि |
196. | अंबुनिधि | सिंधु, जलधि, उदधि, जलेश, समुंदर, सागर |
197. | अकृतज्ञ | अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम |
198. | अंशु | किरण, मयूख, मरीचि, रश्मि, किरन |
199. | अक्ल | प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक |
200. | अखिलेश्वर | ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा |
201. | अड़ंगा | बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान |
202. | अतीत | विगत, गत, भूत, भूतकाल |
203. | अगम | दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य |
204. | अजनबी | अनजान, अपरिचित, नावाकिफ |
205. | अच्छा | बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम |
206. | अजीब | अनोखा, विचित्र, विलक्षण, अदभुत |
207. | अत्याचारी | जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर |
208. | अटल | स्थिर, अचल, अविचल, अडिग |
209. | अदालत | कचहरी, न्यायालय, दंडालय |
210. | अधीन | पराश्रित, परवश, परतंत्र, मातहत, आश्रित |
211. | अनाज | अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न |
212. | अधीर | व्यग्र, बेकरार, उतावला, आतुर, धैर्यहीन |
213. | अनाड़ी | अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु |
214. | अनमोल | अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती |
215. | अनुमति | इजाजत, सहमति, स्वीकृति, अनुमोदन |
216. | अध्ययन | पढ़ना, पढ़ाई, पठन, पठन-पाठन |
217. | अनाथ | तीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित |
218. | अनपढ़ | निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़ |
219. | अनुभवी | तजुर्बेकार, जानकार, अनुभवप्राप्त |
220. | अनुज | छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ |
221. | अफवाह | गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद |
222. | अन्न | अनाज, गल्ला, नाज, दाना |
223. | अनुरोध | विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना |
224. | अनूठा | अदभुत, अनोखा, विलक्षण, अपूर्व |
225. | अपवित्र | अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित |
226. | अनिवार्य | अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक |
227. | अपराधी | गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम |
228. | अभद्र | असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट |
229. | असत्य | काल्पनिक, बनावटी, जाली, कृत्रिम, कृतक खोटा, असत , झूठ, मिथ्या, मृषा, अवास्तविक, काल्पनिक |
230. | अर्चना | आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन |
231. | अमन | शांति, सुकून, सुख-चैन, अमन-चैन |
232. | अमर | चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर |
233. | असभ्य | अविनीत, दुःशील, कुशील, अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, अननुग्रही, उजड्ड, गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र |
234. | अभिनंदन | स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन |
235. | अंकन | अनुरेखण, रेखानुरेखण, अक्स बनाना, खाका बनाना, लेखन, अनुरेखन, प्रत्यंकन |
236. | अमीर | धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान |
237. | अंगज | आत्मज, तनुज, तनय, नन्दन, लाल, पुत्र, रोम, केश, बाल, बेटा, लड़का, सुत, सुवन |
238. | अँकाई | मूल्यांकन, अंदाजा, आँकने की क्रिया |
239. | अंक | निशान, चिन्ह, छाप, गोद, अंकवार, आँक, दाग, धब्बा,संख्या, नंबर, आँकड़ा |
240, | अलि | भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद, भौंरा, मधुकर, भ्रमर |
241. | अहि | साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प |
242. | अँकुर | नोक, प्ररोह, कनखा, भराव, उपरोपिका, किसलय, नवपल्लव, अँखुआ, आँख, कोंपल, कलिका |
243, | अंगी | मुख्य, प्रमुख, प्रभावकारी, रस प्रमुख भाव |
244. | अँगना | कामिनी, वामा, सुंदरी, सुमुखी |
245. | अंगीकरण | कबूल करना, अंगीकार, मंजूर, स्वीकार, स्वीकारोक्ति आत्म-स्वीकृति |
246. | अंगजा | आत्मजा, तनुजा, तनया, नंदिनी, दुहिता, पुत्री, बेटी लड़की, सुता |
247. | अंगार | दहकता हुआ कोयला, धुँआरहित कोयला, चिनगारी, अँगारा |
248. | अंगद | बालिपुत्र, बालिकुमार, तारेय, बालितनय, बाजूबंद, भुजबंध |
249. | अंगिया | बॉडिस, चोली, कुरती, कंचुकी, वक्ष-स्थल को ढँकने के लिए स्त्रियों द्वारा प्रयुक्त अंतर्वस्त्र |
250. | अँगड़ाई | मोड़ना, चेतन होने के लिए उपक्रम करना, आलस्य दूर करने के लिए शरीर को खींचना |
251. | अँगूठी | मुद्रा, मुँदरी, छल्ला, मुद्रिका, अंगुष्ठिका, अंगुलीमुद्रा, अंगुश्तरी |
252. | अंग-भंग करना | हाथ-पैर काट देना, मोहित करने के निमित, स्त्री की कटाक्ष क्रिया, अपंग करना, विकलांग करना, अंगहीन करना |
253. | अंजन | सुरमा, काजल, आँजन, काजल |
254. | अंगूर | दाख, किशमिश, द्राक्षा |
255. | अंग्रेज | फिरंगी, गोरा, आंग्लदेशी |
256. | अंजुमन | संघ, सभामण्डली, सभायोजन, संगठन |
257. | अंचल | आँचल, पल्ला, पल्लू, छोर, सीमा प्रदेश (सीमांत) क्षेत्र, किनारा, तट |
258. | अँगोछा | गमछा, तौलिया, उपवस्त्र |
259. | अँतड़ी | आँत, अंतड़ी, अन्त्र |
260. | अंगीठी | प्रतप्त कोयलों का समूह रखने को एक पात्र, बोरसी, आतिशदान, सिगड़ी |
261. | अँटसँट | अंडबंड, अव्यवस्थित, अनावश्यक, अनुपयुक्त, ऊटपटांग |
262. | अँगोछा | गमछा, तौलिया, उपवस्त्र |
263. | अंतर्दृष्टि | ज्ञानचक्षु, सूझ, आत्मचिन्तन |
264. | अंतःकरण | अंतर्मन, अंतरात्मा, हृदय, मन |
265. | अंतर्हित | अदृश्य, छिपा हुआ, गायव, लुप्त, गुप्त, तिरोहित |
266. | अंतःपुर | महल के भीतर स्त्रियों के रहने की जगह, जनानखाना, रनिवास, हरमखाना |
267. | अंधेरी रात | तमी, तामसी, तमस्विनी, श्यामा |
268. | अंतर्द्वद्व | मानसिक संघर्ष, दुविधा |
269. | अंबार | ढेर, राशि |
270. | अंतर्गत | शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त |
271. | अंड | अंडा, डिंबा, अंडकोश, फोता |
272. | अंब | अंबा, माता, जननी |
273. | अंतर्धान | ओझल, गायब, लुप्त, अदृश्य |
274. | अंदेशा | भास, सन्देह, आशंका, दुविधा, असमंजस, पसोपेश, सोच, चिन्ता, फिक्र, खटका, भय, खतरा |
275. | अकथ | अवचनीय, अकथ्य, वर्णनातीत, अवर्णनीय, अनिर्वाच्य, अवाच्य |
276. | अकड़ | अभिमान, घमंड, शेखी, घृष्टता, ढिठाई, ऐंठ, तनाव |
277. | अंश- हिस्सा | अंश की भिन्न की रेखा से ऊपर संख्या, हिस्सा, भाग, अवयव, खंड टुकड़ा |
278. | अंधकारमय | तमोमय, तमाच्छादित तिमिरावृत्त |
279. | अकारण | बेवजह, बेसबब, नाहक, कारणरहित, निष्प्रयोजन, बेमतलब, बेबात |
280. | अकड़ जाना | कठोर हो जाना, पथरा जाना, ऐंठ जाना |
281. | अकारथ | बेकार, व्यर्थ |
282. | अंबिका | माता, माँ, पार्वती, देवी, दुर्गा, देवकन्या, अंबाष्ठालता |
283. | अँधेर | अँधेरखाता, धाँधली, अन्याय, बेइंसाफी, अशांति, विप्लव |
284. | अकाल | काल, दुष्काल, महँगी, मूल्यवृद्धि, तेजी, दुर्भिक्ष, भुखमरी, कुसमय |
285. | अकस्मात | अकारण, अनायास, दैवयोग, यकायक, हठात, एकाएक, एकदम, अचानक, सहसा, तत्क्षण, संयोगवश |
286. | अक्खड़ | शिष्टाचार विहीन, गैररस्मी, बेतकल्लुफ,अनौपचारिक, घृष्ट, नियम विरुद्ध |
287. | अक्षर | वर्ण, हरुफ, अविनाशी |
288. | अकेला | अद्वितीय, अनन्य, अकेले-अकेले, अकेले-दम,एकाकी, तनहा, एकमात्र |
289. | अकल्याण | अशुभ, अमंगल, अहित, अनिष्ट, खराबी, हानि |
290. | अखरना | कष्टदायी लगना, दुःखदायी लगना, खलना,बुरा लगना, अप्रिय लगना |
291. | अखाड़ा | तमाशा दिखाने वाले या नाच-गान करने वालों का जमावड़ा, साधुओं की मण्डली, मंडली, मठ, व्यायाम- शाला, मल्लयुद्ध करने का स्थान |
292. | अकुलाना | अधीर होना, ऊबना, उकताना, आकुल होना, घबराना, व्याकुल होना |
293. | अकेलापन | एकांतिकता, एकांतवास, एकाकीपन, विविक्ता |
294. | अखंडता | अविच्छेदता, अविच्छिन्नता, अछिन्नता, पूर्णता,सततता, निरंतरता |
295. | अगला | पहले वाला, आगे आने वाला, पहला, प्रथम, अग्र, अग्रवर्ती, सामने का |
296. | अकसर | प्रायः, बहुधा, अधिकतर, प्रायशः, अधिकांशतः |
297. | अगोचर | अप्रत्यक्ष, अप्रकाशित, अप्रकाशमान, गुप्त, ईश्वर,अप्रकट, अव्यक्त, इंद्रियातीत |
298. | अचंभा | आश्चर्य, ताज्जुब, विस्मय, हैरानी, चकित, सन्न |
299. | अचवना | आचमन करना, अचवन करना, मुँह धोना, कुल्ली करना |
300. | अज्ञान | अविद्या, मोह, अविवेक,जड़ता, मूर्खता |